aankho ki roshni kaise badhaye – क्या आप जानते हैं ये आसान तरीका?

 Aankho ki roshni kaise badhaye – घरेलू उपाय, क्या आपको भी दूर का नहीं दिखता?

 

आज के ज़माने में मैं देखता हूँ कि अगर घर में कोई छोटा बच्चा रोता है, तो उसे चुप कराने के लिए उसके मम्मी-पापा मोबाइल या टीवी चला कर दे देते हैं। लेकिन इससे उन बच्चों की आँखों पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। मैंने ऐसे बहुत से बच्चों को देखा है जिनकी टीवी, मोबाइल और लैपटॉप की वजह से आँखों की रोशनी कम हो गई है और उन्हें बचपन में ही चश्मा पहनना पड़ रहा है। इसी वजह से आज हर कोई बस यही जानना चाहता है कि Aankho ki roshni kaise badhaye और आँखों को उम्र भर अच्छा कैसे रखें।

Hari patti wali sabziyan jo aankhon ko majbooti aur sehat deti hain

आज मैं आपको aankho ki roshni kaise badhaye gharelu upay बताता हूँ, कुछ और आँखों के लिए क्या खाना अच्छा है और आँखों को कैसे ठीक रखो, वो बताने वाला हूँ।

आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण

अगर किसी बंदे की आँखों की रोशनी कम है, तो हो सकता है कि ये सब कारण हों –

  • ज्यादा देर स्क्रीन देखना

  • पोषक तत्वों की कमी

  • नींद पूरी न होना

  • आंखों पर ज़्यादा जोर पड़ना

  • धूप और धूल से आंखों की सुरक्षा न करना

देखो, अगर आपको ये सब कारण नॉर्मल लग रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको ज़्यादा प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए इन कारणों को इग्नोर मत करो।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सही खानपान

अगर आप भी यही सोचते हो कि Aankho ki roshni kaise badhaye , तो आपको अपने खाने-पीने पर सबसे ज़्यादा ध्यान देना चाहिए।

1. गाजर
आँखों की रोशनी के लिए गाजर सबसे अच्छा खाना है। इसमें विटामिन A होता है, जो हमारी आँखों के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदा देता है, इसलिए हमें गाजर ज़रूर खानी चाहिए।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां
मैं जानता हूँ कि ज़्यादातर लोगों को पत्तेदार सब्ज़ियाँ पसंद नहीं होतीं, मुझे भी नहीं हैं, लेकिन हमारी आँखों की रोशनी के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ खानी चाहिए। इससे हमारी आँखें बहुत अच्छी रहती हैं।

3. ड्राय फ्रूट्स
अगर हो सके तो आपको काजू, बादाम और अखरोट खाना चाहिए, क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हमारी आँखों को ताकत देता है।

4. दूध और दही
अगर आप रोज़ सुबह चाय पीते हो, तो आज से आपको दूध पीना चाहिए। इसमें कैल्शियम और विटामिन होते हैं, जो हम सबकी आँखों के लिए बहुत अच्छे हैं।

Taza amla ka juice jo aankhon ki roshni aur sehat ko badhata hai

 aankho ki roshni kaise badhaye gharelu upay

मैं जब छोटा था तो मुझे याद है कि मेरी नानी घर पर ही आँखों की रोशनी के लिए कुछ उपाय करती थीं। आप भी वो कर सकते हो, जिससे आपकी आँखों की रोशनी अच्छी रहे।

1. आंवला
मैं आपको बता दूँ, आँवला आँखों के लिए बहुत ही ज़्यादा पावरफुल है। आपको आँवले का जूस निकालकर पीना चाहिए या रोज़ 1 आँवला खाना चाहिए, इससे आँखों को बहुत फायदा होगा।

2. गुलाब जल
देखो, आज अगर आप दिन भर काम के लिए बाहर रहते हो तो आपकी आँखों में धूल वगैरह चली जाती है। उसे निकालने का सबसे अच्छा तरीका गुलाब जल है। गुलाब जल की बस 1 या 2 बूंद आँखों में डालें और थोड़ा आराम करें।

3. शहद
आपको शहद पता ही होगा तो आपको थोड़ा शहद थोड़ा गरम गुनगुने पानी के साथ पीना चाहिए।

अगर मेरे से कोई आजकल पूछता है कि आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाए, तो मैं उनको ये सब बताता हूँ जिससे उनकी आँखें अच्छी रहें।

आंखों की एक्सरसाइज जो रोशनी बढ़ाएं

मैं आँखों की रोशनी अच्छी रहने के लिए कुछ एक्सरसाइज करता हूँ, जैसे –

1. पलक झपकाना
मैं लगातार 1 या 2 मिनट तक अपनी पलकों को झपकाता हूँ, जिससे मेरी आँखों को आराम मिलता है।

2. आंखों को घुमाना
मैं अपनी आँखों को घड़ी की तरह गोल और फिर उल्टी दिशा में घुमाता हूँ, इससे आँखों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।

3. दूर–पास देखना
मैं अपने आँखों के सामने अपना हाथ लाता हूँ और फिर दूर को देखता हूँ, और फिर हाथ, इससे आँखों की रोशनी सुधारने में बहुत मदद मिलती है।

अगर आज मेरे से कोई पूछे कि आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाए और कोई एक्सरसाइज, तो मैं उन सबको यही बताऊँगा।

आंखों की देखभाल के लिए जरूरी सावधानियां

मोबाइल और लैपटॉप से हर 20 मिनट में ब्रेक लें

पर्याप्त नींद लें (7–8 घंटे)

धूप में निकलते समय सनग्लास पहनें

आँखों को बार-बार न रगड़ें

आपको अपनी आँखें 6 महीने या 1 साल में 1 बार जरूर चेक करानी चाहिए

ये सब चीज़ों से आपकी आँखें लंबे समय तक बहुत अच्छी रहेंगी।

Kaju, badam aur akrod omega-3 se bharpoor, aankhon ke liye faydemand

 

क्या चश्मा लगाने से रोशनी और कमजोर होती है?
मैंने बहुत लोगों को देखा है जिनके चश्मा लगा है, लेकिन वो सोचते हैं कि ज्यादा दिन चश्मा लगाने से आँखें और खराब होंगी। बल्कि ऐसा नहीं है। अगर आप रेगुलर चश्मा इस्तेमाल नहीं करते तो आपकी आँखों को और नुकसान हो सकता है।

निष्कर्ष

मैंने देखा है कि आज के जमाने में 10 में से 2-3 लोगों को दूर का ठीक से नहीं दिखता। अगर आपको भी ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं देखनी और आप जानना चाहते हैं कि आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाए, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।

अगर आज आप सही खाना खाते हैं और अपनी आँखों की देखभाल करते हैं, तो आपको कभी आँखों की कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। और अगर आपको कोई और परेशानी है आँखों की, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं, मैं हर किसी को रिप्लाई दूँगा। बस 1 बात याद रखना – हमारी आँखें बहुत ज़रूरी हैं, इसलिए आप अपना और अपने खाने-पिने, आँखों का ख्याल रखें।

Important – और अगर आँखों में अचानक जलन वगैरे हो या अचानक दर्द हो, तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
शहद खाने के 7 फायदे – जो 90% लोगों को नहीं पता दूध पीने के 7 नुकसान, क्या आप जानते हैं? रोज़ 5–6 बादाम खाने से मेरे साथ क्या हुआ – Badam Khane Ke Fayde Dimag Tez Kaise Kare – मेरा आसान अनुभव क्या आपकी आँखों की रोशनी कम हो रही है? बिना दवा अपनाएं ये आसान तरीके Hair Care 8 Tips | Jo Aapke Baalo Ko Aur Majbut Kare running ke fayde jo shayad aapko pata bhi nahi honge