Gym Jane Se Pehle Kya Khaye: क्या आप भी ऐसा सोचते हैं?
अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं और जिम जाने का सोच रहे हैं, लेकिन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि जिम जाने से पहले क्या खाएं, तो आप अकेले नहीं हैं। जिम करने के लिए शरीर में ऊर्जा (पावर) होना बहुत ज़रूरी है।

अगर आप जिम से पहले सही आहार नहीं लेते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यायाम से पहले ऐसा भोजन करना चाहिए जिससे आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिले और आपकी मांसपेशियों की रिकवरी में मदद हो। क्योंकि कसरत के दौरान और उसके बाद आपकी बॉडी को इन पोषक तत्वों की बहुत ज़्यादा ज़रूरत होती है।
व्यायाम से पहले भोजन का महत्व
वर्कआउट से पहले हल्का और संतुलित भोजन करना ज़रूरी है। खासकर सुबह अगर आप जिम जा रहे हैं, तो नाश्ता करना आवश्यक है, क्योंकि नींद के दौरान आपका शरीर अपनी पिछली ऊर्जा का अधिकांश हिस्सा खर्च कर चुका होता है। अगर आप सुबह के समय जिम जाते हैं, तो आपको यह बात ज़रूर जाननी चाहिए कि आपकी बॉडी पूरी रात में पहले से मौजूद ऊर्जा का इस्तेमाल कर लेती है। इसी वजह से सुबह उठते ही शरीर में ताकत कम होती है।
इसलिए सुबह जिम जाने से पहले कुछ न कुछ खाना बहुत ज़रूरी होता है, ताकि आपकी बॉडी को पर्याप्त ऊर्जा मिले और आप अच्छे से वर्कआउट कर सकें। सही प्री-वर्कआउट भोजन आपको थकान से बचाता है और जिम में बेहतर परफॉर्मेंस करने में मदद करता है।
और आप ध्यान दें कि ज़्यादा खाना न खाएं और जिम से पहले सही नाश्ता करें, नहीं तो उससे आपके पेट में दर्द ज़्यादा होगा। इसलिए workout se pehle kya khaye खाएं, इसका ध्यान दें।
Gym Jane Se Pehle Kya Khaye
अगर आप Gym Jane ke fayde लेना चाहते हैं, तो आपको अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन लेना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट आपको ऊर्जा देता है और प्रोटीन आपके शरीर की मांसपेशियों को ठीक करने में मदद करता है।
कुछ बेहतरीन प्री-वर्कआउट ऑप्शन:
-
साबुत अनाज का टोस्ट + पीनट बटर
-
होलग्रेन टोस्ट + कम वसा वाला पनीर
-
अंडा या टूना सैंडविच
-
ग्रीक दही + ताजे फल
-
होममेड ओट्स + कम वसा वाला दूध
-
साबुत अनाज के क्रैकर्स + हमस
अगर आप जिम जाते हैं, तो आप जिम से थोड़ी देर पहले पानी ज़रूर पिएं, क्योंकि आपकी बॉडी को पानी की बहुत ज़रूरत होती है। पानी पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेशन में रहती है और ऊर्जा मिलती है, इसलिए पानी पीकर ही जाएं।

वर्कआउट के दौरान क्या खाएं और पीएं
अगर आप वर्कआउट कर रहे हैं और बीच में आपको थकान होती है, तो gym jane se pehle kya pina chahiye जिससे आपकी थकान कम हो। इसके लिए आपको एक बात का ध्यान देना चाहिए।
वर्कआउट से पहले थोड़ा सादा पानी पीना चाहिए, यह सबसे अच्छा होता है। वर्कआउट के दौरान बीच-बीच में 1–2 घूंट पानी पीते रहें। इसके अलावा वर्कआउट से पहले आप एक केला भी खा सकते हैं, केला खाने से ऊर्जा मिलती है।
और वर्कआउट से पहले स्पोर्ट्स ड्रिंक वगैरह न पिएं।
Gym Se Aane Ke Baad Kya Khaye
जिम से आने के बाद आपको सही खाना खाना चाहिए, यह आपकी बॉडी के लिए बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी है, क्योंकि यह आपके शरीर की मांसपेशियों को रिपेयर करता है।
कुछ पोस्ट-वर्कआउट भोजन विकल्प:
-
ग्रिल्ड चिकन + सब्ज़ियां + चावल
-
टोस्ट + एवोकाडो + अंडे का ऑमलेट
-
ग्रीक दही + जामुन + शहद
-
प्रोटीन शेक या स्मूदी
-
क्विनोआ या शकरकंद + लीन प्रोटीन
आपकी बॉडी जिम करने से थक जाती है, तो आप जिम से आने के बाद 1 घंटे के अंदर खाना खा लें और पानी पी लें। इससे आपकी बॉडी को ऊर्जा मिलेगी और आपकी बॉडी को फायदा होगा।
मांसपेशियों के लिए हाई प्रोटीन डाइट
अगर आपको अपनी बॉडी बनानी है, तो आपको ज़्यादा प्रोटीन और कैलोरी वाली चीज़ें ज़्यादा मात्रा में खानी चाहिए, जिससे आपकी बॉडी बनने में मदद हो।
प्री-वर्कआउट हाई प्रोटीन विकल्प:
-
केला + बादाम मक्खन
-
ग्रीक दही + जामुन + ओट्स
-
प्रोटीन शेक + फल
-
साबुत गेहूं की ब्रेड + टर्की + एवोकाडो सैंडविच
आपकी बॉडी को हेल्दी कार्ब्स और वसा की ज़रूरत होती है, इससे आपकी बॉडी को बहुत मदद मिलती है।
जिम के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
-
तला-भुना खाना (समोसा, पकौड़ा, फ्रेंच फ्राइज)
-
बहुत ज़्यादा मीठी चीज़ें (मिठाई, केक, चॉकलेट)
-
जंक फूड (पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स)
-
ज़्यादा मसालेदार खाना
-
प्रोसेस्ड फूड (पैक्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स)
-
ठंडे सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज़्यादा मीठे जूस
-
बहुत ज़्यादा फैटी खाना
ये सभी चीज़ें जिम के तुरंत बाद खाने से आपको कहीं समस्या हो सकती है, इसलिए जिम के बाद सब कुछ न खाएं, इस बात का खास ध्यान रखें।

निष्कर्ष
आप हमेशा ध्यान दें कि आप कुछ भी खाकर जिम न जाएं। gym jane se pehle kya khaye, वर्कआउट के दौरान क्या पीएं और वर्कआउट के बाद क्या खाएं—यह जानकारी आपको हमेशा होनी चाहिए। इससे आपकी बॉडी को फायदा होगा और इन सभी बातों को जानकर आपकी हेल्थ को और भी ज़्यादा लाभ मिलेगा।
याद रखें:
-
पर्याप्त पानी पिएं
-
प्रोटीन, कार्ब्स और हेल्दी फैट शामिल करें
-
पर्याप्त नींद लें
-
प्रॉसेस्ड और भारी भोजन से बचें
ये सभी बातों का ध्यान देकर आप अपनी बॉडी को जल्दी रिकवर कर सकते हो।