देखो, आपको भी पता होगा कि अंडे खाने के फायदे बहुत होते हैं। लेकिन मैंने 30 दिन तक रोज अंडा खाया और अब मैं आपको बताने वाला हूँ कि इस दौरान मेरे साथ क्या हुआ। अगर आप भी चाहें, तो 30 दिन तक रोज एक अंडा खाने का यह प्रयोग अपने साथ कर सकते हैं। चलिए, अब मैं आपको बताता हूँ कि मेरे साथ क्या-क्या बदलाव देखने को मिले।
30 दिन रोज अंडा खाने से होने वाले फायदे
1️⃣ मसल्स के विकास में मददगार
मैं जिम जाता हूँ। जैसे ही मैंने रोज़ अंडा खाना शुरू किया, तो पहले 10–15 दिनों में ही मुझे फर्क दिखने लगा। पहले मुझे काफ़ी थकान महसूस होती थी, लेकिन अंडा खाने से वह थकान धीरे-धीरे कम हो गई।
अंडे ने मेरी बॉडी की मसल्स पर बहुत जल्दी असर दिखाया। रोज़ अंडा खाने से शरीर की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है और उनके विकास में काफ़ी मदद मिलती है।
2️⃣ स्किन और बालों के लिए असरदार
पहले मेरे बहुत ज्यादा बाल झड़ते थे। रोज अंडा खाना शुरू करने के बाद शुरुआत में खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन अंडे में मौजूद हाई प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन‑D और जरूरी अमीनो एसिड की वजह से धीरे‑धीरे फर्क दिखने लगा। हेयर फॉल कम हुआ, बाल मजबूत लगे और स्किन भी बेहतर दिखी।
3️⃣ वजन कंट्रोल करने में मदद
मैंने 30 दिन तक रोज सुबह नाश्ते में अंडा खाया। कुछ ही दिनों में मैंने देखा कि मुझे कम भूख लगने लगी। सुबह नाश्ते में अंडा खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में कैलोरी और प्रोटीन मिलता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसी वजह से दिनभर बेवजह खाने की आदत कम हो गई। इसका नतीजा यह रहा कि 1 महीने में मेरा करीब 3 किलो वजन कम हुआ।
अंडे खाने के नुकसान (Egg Side Effects)
मुझे अंडा खाने से कोई नुकसान तो नहीं हुआ, पर कुछ लोगों को हो सकता है। इसलिए आप कभी भी ज़्यादा अंडे एक साथ मत खाइए। अगर आपको अंडे से एलर्जी है तो भी मत खाइए, नहीं तो एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लीजिए। चलिए बताता हूँ कि क्या-क्या प्रॉब्लम हो सकती है।
-
ज्यादा अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है
-
कुछ लोगों को गैस की समस्या हो सकती है
-
कच्चा अंडा खाने से इंफेक्शन का खतरा रहता है
-
बहुत ज्यादा जर्दी खाने से वजन बढ़ सकता है

एक दिन में कितने अंडे खाना सही है?
मैंने 30 दिन तक रोज़ सिर्फ 2 अंडे खाए। आप भी 2 से ज़्यादा न खाएँ, इससे कोई समस्या नहीं होती। आप चाहें तो 3 अंडे भी खा सकते हैं, लेकिन मैं अपने अनुभव से बता रहा हूँ कि 2 अंडे भी आपको पूरा फायदा दे देते हैं।
FAQ – अंडे से जुड़े सवाल-जवाब
Q1. क्या रोज अंडा खाना सुरक्षित है?
👉हाँ, अगर आप रोज़ 2–3 अंडे खाते हो तो यह बहुत ही अच्छा है और आपको इससे बहुत फायदा मिलेगा।
Q2. वजन घटाने के लिए अंडा कैसे खाएं?
👉 अगर आपको वज़न कम करना है तो उबले हुए अंडे ही खाना चाहिए।
Q3. क्या बच्चे और बुजुर्ग रोज अंडा खा सकते हैं?
👉 हाँ, और बच्चों और बड़े लोगों के लिए अंडा बहुत ही अच्छा है, लेकिन बस बच्चे को और बड़े को उम्र के हिसाब से अंडे की मात्रा देना चाहिए।
निष्कर्ष (Conclusion)
मैं आपको बस 1 बात बोलूँगा कि अंडा खाने के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अंडा खाने से वज़न कम भी होता है, और हेयर फॉल भी कम होता है। इसके अलावा चेहरे और दिमाग पर भी अंडा खाने से फायदा होता है। अगर मैं 30 दिन तक रोज अंडा नहीं खाता तो मुझे ये पता ही नहीं चलता। आप भी रोज अंडा खाना शुरू करें।