बादाम खाने से ये हुआ मेरे साथ:

बचपन से ही मेरी दादी मुझे बोलती थीं कि “बेटा रोज़ 5–6 बादाम खा लिया कर”, लेकिन मैं हमेशा यही कहता था कि दादी, सिर्फ 5–6 बादाम खाने से क्या ही होगा ,लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ और जब मैंने करीब 6–7 महीने से रोज़ बादाम खाना शुरू किया, तब मुझे सच में badam khane ke fayde समझ में आने लगे। मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ 5–6 बादाम रोज़ खाने से इतने ज़बरदस्त और भयानक फायदे होते हैं, कि मैं खुद हैरान रह गया,अब अगर आप भी जानना चाहते हैं कि badam khane se kya hota hai, तो चलिए मैं आपको अपना खुद का अनुभव बताता हूँ।
मैंने बादाम खाना क्यों शुरू किया?
यार सच बोलु तो मेरे बोहत बाल झड़ने लगे थे और फेस पे थोड़ी भी चमक नहीं रह गई थी तो मैंने सोचा मेरी दादी हमेशा बोलती है कि normal badam khane ke fayde बोहत अच्छे होते हैं तो मैंने सोचा चलो खा के देखते हैं कुछ फर्क पड़ता है या नहीं और मैंने 6–7 महीने से रोज़ bheege hue badam खाना चालू किया और normal बादाम भी।
मैं बादाम कैसे खाता था? (Badam Pisin Ka Use)
मैं क्या करता था कि रात को 8–9 बजे सोने से पहले 5–6 बादाम पानी में भिगोने डाल देता था और फिर सो जाता था। फिर सुबह उठने के बाद वो बादाम निकालकर उनके छिलके उतारकर खा लेता था, ऐसे ही, और कभी-कभी मैं बादाम पिसकर उसे दूध में मिलाकर पीता था। और आपके बच्चों के लिए तो badam pisin benefits बहुत ही अच्छे होते हैं, आप अपने बच्चों को भी ये दूध में मिलाकर दिया करो ,और मैं कभी-कभी normal बादाम भी खाता था।
Badam Khane Ke Fayde – जो बदलाव मैंने खुद महसूस किए
1.दिमाग तेज़ हुआ (Badam Khane Se Kya Hota Hai)
मैंने जैसे ही रोज़ बादाम खाना चालू किया, धीरे-धीरे मुझे मेरा दिमाग तेज होते हुए महसूस हुआ। पहले मुझे चीज़ें ज़्यादा याद नहीं रहती थीं, लेकिन अब याद रहने लगीं। मेरा फोकस बढ़ गया और मुझे पहले सुबह बहुत आलस आता था, लेकिन धीरे-धीरे वो आलस आना भी बंद हो गया, इसलिए पुराने लोग बोलते थे कि badam khane se dimag tej hota hai है, अब मैं ये बात समझ गया।
2. स्किन में नेचुरल चमक आई
मैंने जैसे रोज़ बादाम खाने शुरू किए थे, तो आने वाले 4–6 हफ्तों में ही मुझे कुछ फायदे दिखने लगे, स्किन के लिए। जैसे मेरा चेहरा पहले से थोड़ा अच्छा और साफ दिखने लगा। फेस की ड्रायनेस कम हो गई और पिंपल्स कम हुए। पहले ज़्यादा पिंपल्स थे, अब कम हो गए। मुझे बहुत ही अच्छा लगने लगा, और मैं पहले बाहर जाने से थोड़ा घबराता था, लेकिन अब घबराने लगा नहीं। फिर मैंने समझा कि badam khane ke fayde skin ke liye बहुत ही अच्छे होते हैं।

3. बालों पर असर दिखा
यार मेरी उम्र 24 साल है, लेकिन मेरे बाल इतनी तेज़ी से झड़ने लगे थे कि मैं परेशान हो गया था। लेकिन सिर्फ रोज़ बादाम खाने से ही मुझे 3–4 महीने में थोड़ा फर्क दिखने लगा। जहाँ पहले मेरे बहुत ज़्यादा बाल झड़ते थे, अब बाल झड़ना बहुत कम हो गया और बाल मज़बूत हो गए, तब मैंने समझा कि badam khane se balo ke fayde बहुत होते हैं, और बादाम में Vitamin E और Biotin होता है, जो बालों की मज़बूती के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
4. शरीर में ताकत और एनर्जी बढ़ी
जो लोग जिम जाते हैं उनके लिए बादाम खाना बहुत अच्छा होता है, लेकिन जो लोग जिम नहीं जाते, जैसे कि मैं जिम नहीं जाता, फिर भी दिन भर शरीर में ऊर्जा के लिए 5–6 बादाम खाना चाहिए। और रोज़ बादाम खाने से थकान भी कम होती है, इसलिए आपको badam khane ke fayde daily life पता होने ही चाहिए।
Badam Pisin Benefits – बच्चों और कमजोर लोगों के लिए
देखो बहुत सारे लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं क्योंकि वो बहुत दुबले-पतले होते हैं, या फिर किसी के बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते हैं, तो उनके लिए बादाम पिसकर दूध में लेना बहुत फायदेमंद होगा। उससे दिमाग बहुत तेज होता है और शरीर भी अच्छा बनता है।
Badam Price – बादाम महंगे हैं या सस्ते?
मैं ये जानता हूँ कि आम आदमी हमेशा सोचता है कि बादाम बहुत महंगे होते हैं, इसलिए वो बादाम नहीं खाता। मार्केट में बादाम 700 से 1200 रुपये किलो होते हैं। तो मैं आपको बता दूँ कि 1 किलो बादाम में से आप अगर रोज़ सिर्फ 5–6 बादाम खाते हो, तो आपको ये ज़्यादा महंगा नहीं पड़ेगा और इससे आपको बहुत ही ज़्यादा फायदा मिल सकता है।
Badam Khane Ke Nuksan – ये गलती मत करना
मैंने ये गलती की थी, इसलिए आपको भी बता दूँ कि अगर आप हर रोज़ बहुत ज़्यादा बादाम खाते हो, तो उससे आपको कुछ नुकसान हो सकता है। क्योंकि अगर आप ज़्यादा बादाम खाओगे, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है और पेट भी दर्द कर सकता है, इसलिए आप ध्यान दें और badam khane ke nuksan से बचें और सिर्फ 5–6 बादाम ही खाएँ।

रोज़ कितने बादाम खाने चाहिए?
मैंने खुद देखा है कि रोज़ सुबह खाली पेट बादाम खाने से ही ज्यादा फायदा होता है, और दिन में बस 5–6 बादाम ही बहुत हैं।
मेरा ईमानदार अनुभव निष्कर्ष
अगर मैं आपको मेरा अनुभव बताऊँ तो badam khane ke fayde सच में बहुत सारे हैं। मुझे आज 6–7 महीने हो गए बादाम खाते हुए और मुझे बादाम खाने से बहुत फायदे मिले, जैसे कि बालों का झड़ना कम होना, चेहरे पर चमक आना, फोकस बढ़ना, पुरानी बातें याद रहना, ऐसे ही बहुत फायदे और आप कभी-कभी बादाम के साथ 5–6 काजू भी खा सकते हैं। काजू भी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है
अगर आपको भी ऐसे कोई प्रॉब्लम है तो आप भी आज से बादाम खाना शुरू करें और अपना अनुभव कमेंट में बताएं, देखते हैं आपने क्या अनुभव किया।